ब्लॉक समिति इन्दौरा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित न किए जाने के विरोध में पूर
इंदौरा (कांगड़ा)। ब्लॉक समिति इंदौरा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित न किए जाने के विरोध में वीरवार को पूर्व भाजपा विधायक रीता धीमान के नेतृत्व में निर्वाचित बीडीसी सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय इंदौरा का घेराव कर प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और ब्लॉक समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंचायती राज चुनाव संपन्न हुए लगभग एक माह बीत चुका है लेकिन अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और निर्वाचित प्रतिनिधियों को अधिकारों का निर्वहन करने में देरी हो रही है। पूर्व विधायक रीता धीमान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में विलंब कर रहा है। यदि चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता और निर्वाचित सदस्य शुक्रवार से एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
उधर, एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें लिखित पत्र प्राप्त हुआ है। मामले पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित कर दी जाएगी।
ब्लॉक समिति इन्दौरा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित न किए जाने के विरोध में पूर