फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया के डर से शिमला नहीं जा रहे वीरभद्र: रवि

Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरा हलके से विधायक ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि अपनी असफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ रहे मुख्यमंत्री वर्षों से कथित तौर पर काली भेड़ों को ढूंढ क्यों नहीं पा रहे हैं। जब भी वीरभद्र सिंह कोई चुनाव हारते हैं तो उनका निशाना काली भेड़ों पर होता है। फिर चाहे वह राज्यसभा का चुनाव हो या कोई और।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा को हमेशा बहुमत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं लेकिन तमाम दावों के बावजूद वह क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं कर पाए हैं। विधायक ने कहा कि सरकार पीलिया की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

इसके चलते यह रोग सोलन और अन्य क्षेत्रों में भी पांव पसार रहा है। सीएम पीलिया के डर से शिमला नहीं जा रहे हैं। विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल न होने पर रवि ने कहा कि प्रदेश सरकार नाबार्ड सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं के लिए आवंटित धन चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही खर्च कर रही है।
विज्ञापन


इससे विधायक प्राथमिकता बैठक महज दिखावा बनकर रह गई है। इससे न केवल विपक्ष के विधायकों में रोष है, बल्कि सत्ता पक्ष के भी कुछ विधायक भी अंदरखाते नाराज हैं। वीरभद्र सिंह सीयू पर राजनीति कर रहे हैं। देहरा में ही सीयू का निर्माण देर सवेर होना निश्चित है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें