फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया स्कूल के कमरों को चालीस लाख मंजूर

Mon, 08 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/चामुंडा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिया और डाढ में वार्षिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के भी 9 स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया।
विज्ञापन


बुटेल ने जिया स्कूल को अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये मुहैया करवा दिए हैं। उन्होंने जिया स्कूल के बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को 25 हजार और डाढ़ स्कूल को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिया स्कूल की पत्रिका हिमानी का भी विमोचन किया।

वहीं जिया स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता सूद और डाढ में प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव आशीष बुटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन बिल्लू,
विज्ञापन


नप पालमपुर के उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर जिया के प्रधान मिलाप चंद, डाढ की प्रधान सरला देवी,  बीडीसी सदस्य अभिमन्यु, उपप्रधान जिया सुनील कुमार, उपप्रधान डाढ़ ओंकार चंद, विजय कुमार, निशा शर्मा, शशि राणा, एसएमसी अध्यक्ष स्वरूप धीमान और दशनीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें