फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिल्लू पहलवान बने बाबा ख्वाजा पीर मंदिर के दंगल के विजेता

विज्ञापन
आलमपुर में बाबा ख्वाजा पीर मंदिर के वार्षिक दंगल में विजेता और उप विजेता पहलवान मुख्याति​थि याद
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर में सोमवार को आयोजित किए गए बाबा ख्वाजा पीर मंदिर के वार्षिक दंगल में होशियारपुर के बिल्लू पहलवान विजेता और लुधियाना के गिंदर पहलवान उपविजेता रहे। विजेता बिल्लू को 31 हजार रुपये और उपविजेता गिंदर को 21 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेले और दंगल हमारी संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने मेले की सफलता के लिए आयोजन समिति को भी 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आलमपुर में आयुर्वेद अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि का चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और अन्य विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होते ही जल्द शिलान्यास भी किया जाएगा। आलमपुर क्षेत्र कांगड़ा की सीमा है, यहां पर जिला कांगड़ा का प्रवेश द्वार निर्माण का किया जा रहा है, जिस पर लगभग 50 लाख रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जसवंत डढवाल, नायब तहसीलदार राजीव शर्मा, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, दंगल समिति के प्रधान कपिल सिपहिया, सचिव सुरेंद्र राणा और उप प्रधान बिहारी लाल सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें