गुलेर(कांगड़ा)। पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत बगलामुखी देवी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। अविनीत कौंडल पुत्र अशोक कुमार निवासी गुगाणा तहसील ज्वालामुखी ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है कि वीरवार रात को अपनी बाइक पर बगलामुखी मंदिर आया था। बाइक पार्किंग में खड़ी करके वो मंदिर चला गया।
विज्ञापन
लेकिन मंदिर में दर्शन के बाद जब वापस आया तो पार्किंग में उसकी बाइक नहीं थी। उसने बाइक की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उसने पुलिस में अपनी बाइक चोरी की शिकायत की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।