पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के गेट नंबर पांच के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक हरफूल निवासी नागौर (राजस्थान), स्कूटी चालक तिलक राज निवासी जलेहड़ (बैजनाथ) और उसकी पत्नी सरिता देवी शामिल हैं। तीनों को उपचार के लिए वीएमआरटी अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नौ नवंबर को बाइक चालक हरफूल तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए गलत दिशा में आया और स्कूटी को टक्कर मार दी। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना पालमपुर में बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद