फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मृत पड़े पशु से टकराई बाइक, युवक घायल

Wed, 30 Sep 2026 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालाजी-नादौन फोरलेन पर भड़ोली रोड के समीप मंगलवार सुबह घनी धुंध के कारण एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे मृत पड़े पशु से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक स्किड हो गई, जिससे 21 वर्षीय चालक घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान निशांत पुत्र सुभाष चंद बसदी कोहला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार निशांत सुबह किसी कार्य के सिलसिले में बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान धुंध के कारण दृश्यता कम होने से बाइक सड़क पर पड़े मृत पशु से टकरा गई और फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अब स्थिर है और उसे हल्की चोटें आई हैं। एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ज्वालामुखी संदीप पटियाल के निर्देश पर हेड कांस्टेबल प्रवीण ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक के बयान दर्ज किए।
इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें