फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जर्जर हालत में भोरंज बिजली बोर्ड का भवन, 10 माह से मरम्मत का इंतजार

Thu, 16 Apr 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बिजली सबडिवीजन भोरंज का जर्जर कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बिजली सबडिवीजन भोरंज का करीब 30 वर्ष पुराना सरकारी कार्यालय भवन वर्तमान में बदहाल और जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। लंबे समय से कोई मरम्मत न होने के कारण भवन की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है।
विज्ञापन

कार्यालय की ऊपरी मंजिल तक जाने वाली सीढ़ियां बेहद कमजोर हो चुकी हैं, जबकि कमरों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। छत के लैंटल से लगातार बजरी गिरने की समस्या के कारण भवन में काम करना जोखिमपूर्ण हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए करीब 10 माह पहले कार्यालय को निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद मूल भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष केवल सीढ़ियों की मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया था, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन जैसे ही सीढ़ियों को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ, पूरा भवन हिलने लगा, जिसके चलते काम रोकना पड़ा।
इसके बाद से अब तक न तो मरम्मत के लिए नया बजट स्वीकृत हुआ है और न ही पुनर्निर्माण की कोई योजना आगे बढ़ी है। नतीजतन भवन का ऊपरी हिस्सा धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने भवन की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करने और स्थायी समाधान उपलब्ध करवाने की मांग की है।
-
सरकारी संपत्ति की देखभाल आवश्यक है। यह जनता के पैसे की फिजूलखर्ची है। भवन की जल्द से जल्द मरम्मत आवश्यक है। -आशीष, निवासी बस्सी

सरकार को जर्जर भवनों की समय पर मरम्मत करवाना सुनिश्चित करना चाहिए। यदि मरम्मत नहीं होगी तो भवन कभी भी टूट सकते हैं। -सुरेश, निवासी बस्सी





कोट

भवन की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। बजट के लिए बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। जैसे ही बजट प्राप्त होगा, मरम्मत की जाएगी। फिलहाल कार्यालय निजी भवन में शिफ्ट है। -वीरेंद्र सिंह, एसडीओ, बिजली बोर्ड भोरंज

बिजली सबडिवीजन भोरंज का जर्जर कार्यालय। संवाद

बिजली सबडिवीजन भोरंज का जर्जर कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें