धर्मशाला। जब मौसम का मिजाज बदलता है तो उसकी छाप हर चीज पर पड़ती है। इस बार पौंग बांध में जलस्तर की कमी ने एक अप्रत्याशित बदलाव ला दिया है। आमतौर पर गर्मियों में बाहर आने वाली बाथू की लड़ी, इस बार जनवरी में ही दिखने लगी है।
कम बारिश और बर्फबारी की वजह से पौंग बांध का जलस्तर इस बार काफी कम रहा है, जिससे न सिर्फ पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, बल्कि गर्मियों में पानी के संकट का भी डर है। वहीं, पानी की कमी के बावजूद पौंग बांध से रोजाना भारी तादाद में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को पानी की सप्लाई जा रही है।
उधर, बाथू की लड़ी काफी जल्दी बाहर आने के कारण रोजाना सैलानी और लोग उसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों के वाहन बाथू की लड़ी के मंदिरों पर पहुंच रहे हैं। संवाद