फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में 1 जून की शाम तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला कांगड़ा में मतदान से 48 घंटे पूर्व यानी वीरवार शाम छह बजे से 1 जून शाम छह बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक ड्राई डे घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि कांगड़ा जिले में पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर शराब आदि जैसे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मतगणना के दिन 4 जून को मतगणना पूर्ण होने तक भी जिले में ड्राई डे रहेगा, ताकि चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू निष्पादन सुनिश्चित हो सके। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें