फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल को मिलेगा पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार

Fri, 31 May 2024 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश सरकार का पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार-2022-23 जीता है। बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन श्रेणी में यह अवार्ड धर्मशाला अस्पताल को मिला है। प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला को मिलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डाॅ. राजेश गुलेरी ने बताया कि धर्मशाला अस्पताल को यह पुरस्कार शिमला में पर्यावरण दिवस पर 5 जून को मिलेगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की पांच सदस्यीय टीम कार्यक्रम में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि सभी टीम सदस्यों के अथक प्रयासों और अत्यधिक पेशेवर दृष्टिकोण के कारण यह संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें