फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बलविंद्र पठानिया बने राजपूत कल्याण सभा शाहपुर के अध्यक्ष

Sun, 01 Sep 2024 08:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंजोत में आयोजित किया गया राजपूत कल्याण सभा की इकाई का चुनाव
विज्ञापन

देश में आरक्षण आर्थिक स्थिति के आधार पर होना चाहिए : कुलदीप
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रैत (कांगड़ा)। राजपूत कल्याण सभा की इकाई शाहपुर का वार्षिक अधिवेशन गांव लंजोत में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत कल्याण ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन कुलदीप ठाकुर और वाइस चेयरमैन टेकचंद राणा विशेष अतिथि थे । इस दौरान राजपूत कल्याण सभा इकाई शाहपुर का चुनाव हुआ। इकाई शाहपुर के चुनाव में सर्वसम्मति बलविंद्र पठानिया को अध्यक्ष, करनैल चौहान को महासचिव, और हरनाम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष बलविंदर पठानिया ने कहा कि आज समाज में नशा एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि इकाई शाहपुर में समुदाय की महिला विंग, युवा विंग का गठन किया जाएगा। राजपूत कल्याण ट्रस्ट के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि आरक्षण आर्थिक स्थिति के आधार पर होना चाहिए। जाति के आधार पर आरक्षण मान्य नहीं होगा । उन्होंने कहा कि समस्त राजपूत समुदाय के प्रतिनिधि अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाएं जो लोग सदस्य से वंचित रह गए हैं उन्हें भी सभा का सदस्य बनाया जाए, तभी संगठन मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में राजपूत कल्याण ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन एडवोकेट टेकचंद राणा, राजपूत कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर केएस चंबियाल, महासचिव विजय राजोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, कल्याण सिंह ठाकुर, दिनेश कटोच, बलवंत मिन्हास, नीलम मिन्हास, विचित्र सिंह, करनैल चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कुलभूषण चौहान, डॉ विपिन ठाकुर, मदन राणा, कैलाश राणा, गोवर्धन ठाकुर, विचित्र सिंह, राजेश राणा, इंजीनियर सचदेव राणा, कुलजीत राणा, संदीप राणा मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें