इंदौरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इंदौरा में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में बैजनाथ को हराकर कोटला स्कूल विजेता रहा। हैंडबॉल में सैक्रेड सौल अगाहर का तालाब विजेता और जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा उपविजेता रहा।
हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा उपविजेता, बास्केटबॉल में एम्स अकेडमी जयसिंहपुर विजेता और कॉन्वेंट मनसा देहरी उपविजेता, बास्केटबॉल में बैजनाथ विजेता और देहरा की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में देहरा और लंबागांव की टीम आमने-सामने होंगी। प्रिंसिपल मोहन शर्मा ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में मेजर और माइनर्स खेलें करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन होगा, जिसमें इंदौरा काॅलेज प्रिंसीपल समीक्षा गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होंगी।