फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज उपचुनाव : दूसरे दिन 19 ने किया नामांकन

Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायतों में रिक्त हुए 41 पदों के लिए 29 सितंबर को होने वाले उपुचनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन 19 लोगों ने आवेदन किया। इस दौरान वार्ड सदस्यों के लिए 16, जबकि उपप्रधान पदों के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। वहीं, नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 11 आवेदन आए थे, जिनमें नौ वार्ड सदस्य, जबकि दो उपप्रधान पद के लिए थे। दो दिन में नामांकनों की संख्या 30 पहुंच गई है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया 13 सितंबर तक चलेगी और 16 सितंबर को छंटनी होगी। वहीं, 18 सितंबर को सुबह 10 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं और 29 सितंबर को मतदान होगा। इसी दिन उपप्रधान व वार्ड सदस्यों परिणाम घोषित होगा, जबकि बीडीसी सदस्य के लिए 30 सितंबर को मतगणना होगी। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के नामांकन के दूसरे दिन 19 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें