फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाबा फरीदकोट ने जीती बड़ी माली

Wed, 28 May 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
हरच​क्कियां में आयोजित दंगल के दौरान कमेटी के साथ बड़ी माली के पहलवान। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के हारचक्कियां में 75वें एवं डायमंड जुबली छिंज मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में समाजसेवी जितेंद्र गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

छोटी माली का मुकाबला रिंकु दुरगेला और वंश पटियाल के बीच हुआ, जिसमें वंश पटियाल ने रिंकु को हराकर द्वितीय माली पर कब्जा जमाया। विजेता को 13 हजार और उपविजेता को 12 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। बड़ी माली का मुकाबला बाबा फरीदकोट और मुकेश कोहाली के बीच हुआ। रोमांचक भिड़ंत में बाबा फरीदकोट ने मुकेश को चित कर बड़ी माली जीत ली। विजेता को 26 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें