फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में आयुष, रंगोली में नेहा प्रथम

विज्ञापन
कांगड़ा के डीएवी कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। -संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
कांगड़ा। डीएवी कॉलेज कांगड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जीव विज्ञान विभाग के सौजन्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में जीव विज्ञान के छात्र आयुष ने प्रथम, भौतिक विज्ञान के छात्र अनिकेत सिंह ने द्वितीय और वनस्पति विज्ञान के छात्र वैभव शर्मा तथा आशमां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में नेहा शर्मा प्रथम, प्रियंका राणा, स्वाति ठाकुर और ईरा पठानिया की टीम ने द्वितीय, मुस्कान, कामिनी, तमन्ना और नेहा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पोस्टर मेकिंग में अनामिका, मुस्कान और काजल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और निशा और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आशिमा और शाइना को सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। डॉ. नरेश शर्मा, डॉ.सीमा देवी, प्रो. राखी महाजन, डॉ. शैलजा, प्रो. नीतिका महाजन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जीवविज्ञान विभाग से डा. यांचन डोलमा, डॉ. आशीष मेहता, डा. शिल्पा सूद, डॉ. कल्पना, डॉ. अनुपम, डॉ. सुमन ठाकुर, प्रो. तनु प्रिया, प्रो. मधु , प्रो. रीना और प्रो. अर्शिया भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें