धर्मशाला। जिला कांगड़ा में टीबी उन्मूलन की दिशा में चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। टीबी के मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्रों की संख्या में जहां इजाफा हुआ है, वहीं पांच माह की अवधि में 3029 पोषण किटों का वितरण भी सुनिश्चित किया है।
जनवरी से मई 2025 तक विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में कार्यरत निक्षय मित्रों ने दर्जनों टीबी रोगियों को पोषण किटें प्रदान कीं, जिससे न सिर्फ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सहयोग मिला। जिले में कुल 1465 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 842 मरीजों ने निक्षय मित्रों की सहायता स्वीकार की है। हालांकि हर माह निक्षय मित्रों की ओर से टीबी रोगियों की सहायता की जा रही है, लेकिन अभी तक और निक्षय मित्रों की जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों और समाजसेवी संस्थानों से अपील की है कि वे टीबी रोगियों की मदद और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए आगे आएं।
जिला कांगड़ा में टीबी मुक्त अभियान के तहत जोखिमपूर्ण आबादी की टीबी जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले में अभी तक कुल 1465 टीबी के मरीज हैं, जिनमें से 842 मरीजों ने सहायता के लिए हामी भरी है। अभी भी जिले में काफी निक्षय मित्रों की जरूरत है, ताकि हर माह सभी रोगियों को पोषण किटें मुहैया करवाई जा सकें। - डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा।
किस स्वास्थ्य खंड में कितने मरीज
खंड मरीज मदद पाने वाले
भवारना 73 33
डाडासीबा 76 38
फतेहपुर 93 41
गोपालपुर 119 64
इंदौरा 55 49
ज्वालामुखी 112 46
महाकाल 105 83
नगरोटा बगवां 134 87
नगरोटा सूरियां 113 69
नूरपुर 109 86
शाहपुर 207 61
थुरल 64 46
तियारा 205 139
कुल 1465 842
कितने मरीजों को बांटीं पोषण किटें
खंड जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई
भवारना 29 38 24 41 29
डाडासीबा 45 44 45 45 40
फतेहपुर 39 26 53 28 27
गोपालपुर 53 40 47 40 45
इंदौरा 54 54 49 46 25
ज्वालामुखी 36 39 39 37 49
महाकाल 24 44 52 53 62
नगरोटा बगवां 77 93 96 79 19
नगरोटा सूरियां 96 70 73 05 49
नूरपुर 73 72 80 56 15
शाहपुर 17 13 15 18 11
थुरल 39 33 46 52 43
तियारा 65 63 94 84 42
कुल 647 629 713 584 456