नूरपुर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर की सोशल ऑडिट की बैठक में मनरेगा से संबंधित अक्तूबर 2018 से मार्च 2019 के जो कार्य हुए हैं, उनमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। एसडीएम ने इन्हें निर्धारित समय में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम सुरिंद्र ठाकुर ने कहा कि विकास खंड नूरपुर की करीब 11 पंचायतों का सोशल ऑडिट किया गया है। इसमें कुछ अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके बारे में बीडीओ नूरपुर को जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
नूरपुर के संयुक्त कार्यालय भवन के मीटिंग हाल में विकास खंड नूरपुर के सोशल ऑडिट की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सोशल ऑडिट के अध्यक्ष एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरिंद्र ठाकुर ने की। बैठक में बीडीओ नूरपुर कर्म सिंह नरयाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा विकास खंड नूरपुर की लगभग 11 पंचायतों के रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, बीआरपी, सीआरपी समेत ब्लॉक की कनिष्ठ अभियंता नीलम, एसबीपीओ देस राज आदि मौजूद रहे।