देहरागोपीपुर/परागपुर(कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में शुक्रवार को भौतिकी और रसायन विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू रानी चौहान रही। कार्यक्रम में भौतिकी विभाग के छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों के वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में आशीष, कार्तिक और विशाल की टीम ने प्रथम, आदित्य और लक्ष्य की टीम ने दूसरा और जयाश्री, सिमरन और मीनाक्षी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एमएससी भौतिकी विभाग के छात्र-छात्राओं की ओर से भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत की गए।
रसायन विभाग के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रितेश, प्रियंका, दिशा और निशांत पहले, दूसरे और तीसरे स्थान रहे। कार्यक्रम में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो संजीव जसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिक जांच और खोज का उत्सव है, जो सीवी रमन की रमन प्रभाव की खोज की वर्षगांठ का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रो. सुनीता, प्रो. सुरेश राणा, प्रो. सुरिंद्र, प्रो. कंचन, डॉ. वंदना, डॉ. आरती, प्रो. जगदीप, प्रो. राजेश, प्रो. भीष्म और प्रो. अदिति विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद