फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबागांव की आशिमा का एनएमएमएस की छात्रवृत्ति के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव(कांगड़ा)। एससीआरटी सोलन द्वारा एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए नवंबर 2023 में ली गई परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबागांव की आठवीं की छात्रा आशिमा चौहान का छात्रवृत्ति के लिए चयन होने से स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने ही स्कूल के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता अशोक चौधरी को दिया है। छात्रा का कहना है कि अर्थशास्त्र के प्रवक्ता ने उसे इस छात्रवृत्ति की परीक्षा के लिए अपना अतिरिक्त समय देकर स्कूल में पढ़ाया है। उनकी इस मेहनत का ही परिणाम है कि आज उसका चयन इस एनएमएमएस की छात्रवृत्ति के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें