फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धूप के साथ किसानों को राहत, फसल समेटने का मिला वक्त

Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को हल्की बूंदाबांदी और तूफान के कारण से किसानों की गेहूं की फसल भीग गई थी, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। रविवार में मौसम और अंधड़ के कारण लोगों को हुए नुकसान के बाद सोमवार के मौसम ने किसानों को राहत पहुंचाई है। सोमवार को पूरी दिन धूप खिली रही, जिससे किसानों की गीली गेहूं की फसल सूख गई है। बैजनाथ से विजय कुमार, जनक चंद और सन्नी कटोच ने बताया कि रविवार को हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल गीली हुई थी, जिससे उनका नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि एक दिन की बारिश से उनको नुकसान हुआ है अगर लगातार दो से तीन दिन की बारिश हुई होती तो उनकी गेहूं की खेती बर्बाद हो जाती। उधर, धर्मशाला से रमेश, बंटी और अंकुर ने बताया कि रविवार के मौसम के कारण उनकी गेहूं की खेती सहित फलदार पौधों के कुर भी झड़ गया है जिससे उनकी बागवानी में भी नुकसान पहुंचा है। नगरोटा बगवां से किसान गोपाल चौधरी ने बताया कि सोमवार की धूप से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें