फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धूप खिलते ही धान सुखाने और थ्रेशिंग में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश से खेतों में भीग गई भी धान की फसल
विज्ञापन

धान की ढुलाई-थ्रेसिंग के कार्य में खेतों में रही चहल-पहल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिले में मौसम साफ होते ही किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है। बुधवार को हुई बारिश से खेतों में काटकर रखी धान की फसल और पराली भीग गई थी। अब धूप खिलने के बाद किसान फसल को सुखाने, उसकी ढुलाई और थ्रेशिंग के काम में जुट गए हैं।
बारिश के कारण धान की फसल में नमी आ गई थी, जिससे उसे सुखाने और थ्रेशिंग करने में परेशानी हो रही थी। किसानों को आशंका थी कि मौसम दोबारा बिगड़ने पर फसल को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में धूप निकलने से उन्हें राहत मिली है। किसान खेतों में बिछी धान की फसल को पलट रहे हैं, ताकि उसकी नमी कम हो सके।
विज्ञापन

धान की कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना किसानों के लिए अहम है। बारिश के कारण प्रभावित हुई इस प्रक्रिया में अब तेजी आई है। परिवार के सदस्य भी फसल समेटने में हाथ बंटा रहे हैं। किसानों की कोशिश है कि मौसम दोबारा खराब होने से पहले फसल को सुखाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। ऐसे में किसान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद के साथ धान की ढुलाई और थ्रेशिंग का काम जल्द पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें