फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के गूंजे जयकारे

Mon, 29 Sep 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अवाहदेवी माता मंदिर में मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी/लदरौर (हमीरपुर)। रविवार को अवाहदेवी माता मंदिर और संतोषी माता मंदिर लदरौर में षष्ठम नवरात्र के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे कस्बे में इस दौरान खासी रौनक रही और मंदिर परिसर में मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

अवाहदेवी माता मंदिर रविवार को पांच हजार श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में इन दिनों चल रहे शत चंडी महायज्ञ के चलते धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठा है। सुबह से देर शाम तक मंदिर प्रांगण में जयकारों और मंत्रोच्चारण की गूंज रही।

श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, धार्मिक अनुष्ठान संचालक ज्ञान चंद वर्मा ने बताया कि शत चंडी महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन पूजा और देवी स्तुति की जा रही है, जो नवमी तक चलेगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, जलपान व बैठने की व्यवस्थाएं मंदिर प्रबंधन की ओर से सुनिश्चित की गई हैं।
इसी प्रकार, संतोषी माता मंदिर में तीन हजार से अधिक श्रद्धालु मां के चरणों में नतमस्तक हुए। नवरात्र की इस पावन बेला में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें