फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिक्षा बोर्ड के पेंशनरों का दो करोड़ रुपये एरियर लंबित, सीएम से उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबित एरियर के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। मांग को लेकर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचा और सरकार से जल्द राशि जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपप्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को वर्ष 2025 में एरियर का भुगतान हो चुका है, लेकिन शिक्षा बोर्ड के पेंशनरों को अभी तक उनकी राशि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 65 से 70 वर्ष और 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों का एरियर लंबित है। 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के भुगतान को लेकर सरकार के आदेश जारी होने के बावजूद राशि नहीं दी गई है।
कश्मीर सिंह के अनुसार, प्रबंधन से इस संबंध में कई बार बात की गई, लेकिन हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन ही मिला। उन्होंने बताया कि लंबित एरियर की कुल राशि करीब दो करोड़ रुपये है। एसोसिएशन के प्रतिनिधि बोर्ड के चेयरमैन से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि 16 से 22 वर्ष के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 30 प्रतिशत भुगतान करने के आदेश जारी होने के बावजूद राशि नहीं मिली है। पेंशनरों को जानकारी मिली है कि सरकार की ओर से बोर्ड को करीब 50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके बावजूद उनका लंबित भुगतान नहीं हुआ है। एसोसिएशन ने सरकार से जल्द एरियर जारी करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें