फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आरआईएमसी में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में जुलाई 2027 सत्र में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से यह प्रवेश परीक्षा आगामी 6 दिसंबर को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। 30 सितंबर को होने वाली परीक्षा की कुल अवधि चार घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

एडीसी विनय कुमार ने कहा कि 2 जुलाई 2013 से 1 जनवरी 2015 के बीच जन्मे अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर 30 सितंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 30 सितंबर रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद एक से सात अक्तूबर शाम पांच बजे तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन का अवसर मिलेगा।
परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग, रक्षा कर्मियों व पूर्व सैनिकों के बच्चों और केंद्रीय सूची के ओबीसी-एनसीएल अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 750 रुपये तय किया गया है। ओबीसी-एनसीएल अभ्यर्थियों को सुनिश्चित करना होगा कि उनकी जाति केंद्रीय सूची में दर्ज हो केवल राज्य सूची के आधार पर यह लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी व प्रश्नपत्र वेबसाइट पर जारी होंगे और 20 फरवरी 2027 तक परिणाम घोषित होना प्रस्तावित है। सफल अभ्यर्थियों के लिए अप्रैल 2027 में मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से 12-15 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी और 5-7 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें