फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 15 पंचायतों में शुरू हुई अपना नगरोटा परियोजना

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में कचरा प्रबंधन को लेकर आरम्भ हुई 'अपना नगरोटा' परियोजना का शुभारम्भ करते स्थानीय
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां की 15 पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी ने अपना नगरोटा परियोजना शुरू की है। विधायक आरएस बाली ने परियोजना का शुभारंभ करने के साथ कीरचंबा में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

परियोजना के तहत विकास खंड की 15 पंचायतों में सूखे कचरे का संग्रहण, छंटाई और उचित निपटान किया जाएगा। कीरचंबा स्थित इकाई में कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उसका प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों की भागीदारी से पंचायतों को जीरो वेस्ट की दिशा में आगे बढ़ाना है।
आरएस बाली ने स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई साथियों और स्थानीय उद्यमी को सम्मानित किया। इस अवसर पर वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी के प्रतिनिधि विनय बेदी, एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के अजय शर्मा, एसडीएम पूजा अधिकारी, बीडीओ लतिका सहजपाल, प्रताप रियाड़, अरुण कटोच सहित पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें