फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुढ़बा, धीरा, सुलह में मनाया वार्षिक समारोह

Thu, 19 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धीरा/सुलह (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुढ़बा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में प्रवक्ता अशोक कुमार अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूल में जनता के सहयोग से बने तीन कमरों का लोकार्पण भी अशोक कुमार अत्री ने किया। स्कूल के छात्रों को इनाम भी वितरित किए।

रावमापा धीरा में वार्षिक समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरुण गुप्ता ने की। उन्होंने छात्रों को सम्मानित किया।  स्कूल में कुछ दानी सज्जनों की ओर से चलाए जा रहे पांच ट्रस्टों से ब्याज के रूप में मिलने वाली राशि का वितरण भी जरूरतमंद बच्चों में किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएमसी प्रधान कमलेश कुमारी, अभिभावक  पूर्ण चंद, हरवंश धरवाल, हिमाल सिंह राणा,  सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

राणा मान चंद मेमोरियल रावमा पाठशाला सुलह में वार्षिक वितरण समारोह स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल नाग की अध्यक्षता में मनाया गया।

स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य सरवन  कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर एनएस पठानिया, रवि आनंद, ईश्वर दास, एसबी चड्ढा,  स्वरुप चंद मेहता,  एसएमसी अध्यक्ष विपिन,  हरवंश पांडू, सुभाष डीनु, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, किशन चंद, दोनकु राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें