फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाषण में अनमोल, पेटिंग में रितिका रही अव्वल

Fri, 31 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉ. संजय बजाज के आदेशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगड़ू में विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अनमोल, दूसरे स्थान पर बेबू और तीसरे स्थान पर पूजा रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रीतिका, दूसरे स्थान पर बेबू, तीसरे स्थान पर कृतिका रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रपर को लेकर खंड स्वास्थ्य शिक्षक ज्वालामुखी सुरेश चंदेल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन


कुष्ठ रोग का पहला संकेत त्वचा पर छोटे गाढ़े, लाल रंग के दाने या घाव के रूप में होते हैं। जब यह बीमारी बढ़ती है तो शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द और सूजन का अनुभव होता है। सही समय पर मल्टी ड्रग थेरेपी के 6-12 महीने के कोर्स से इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। प्रारंभिक इलाज से अपाहिज, विकलांगता होने से बचा जा सकता है। प्रतिभागियों को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें