फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबागांव के अंकित ने जीती पांच किलोमीटर की मैराथन

Sat, 07 Nov 2026 08:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। अमोघ संकल्प एनजीओ की ओर से शनिवार को आयोजित पांच किलोमीटर मैराथन में लंबागांव के अंकित ने पहला स्थान हासिल किया। मंडी के तिलक राज दूसरे और कंडबाड़ी के विवेक तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम स्थान पर रहने वाले को 3100, द्वितीय को 2100 और तृतीय को 1100 रुपये की नकद राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित यह दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से शीतला चौक तक निकाली गई। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 अन्य प्रतिभागियों और कोचों को भी सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिंबल पंचायत प्रधान अरविंद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और नशे की लत से दूर रखने में प्रभावी भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गोस्वामी, पंकज वर्मा, विनोद कुमार, विजय मक्कड़, विशाल गोस्वामी, बलदेव ठाकुर, संजीव, पुनीत और सुमित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें