कृषि विवि पालमपुर में विजेता छात्र व अन्य
- फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में चली अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय ने ओवरऑल ट्राफी को अपने नाम किया। जबकि कृषि महाविद्यालय की टीम प्रतियोगिता की उपविजेता रही। खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन में रहते हुए खेल प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी दर्ज करवाते हुए खेल भावना को दिखाया। उन्होंने घोषणा की कि छात्र कल्याण संगठन खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाओं को प्रदान करें, ताकि वे खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।
खेली गई प्रतियोगिता में डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय ने टेबल टेनिस, वालीबॉल और पावर लिफ्टिंग में महिला और पुरुष वर्ग दोनों में विजेता रहीं। जबकि कृषि महाविद्यालय की टीम बैडमिंटन और चेस में विजेता बनी। डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की पुरुष टीम ने वेट लिफ्टिंग में विजेता और कृषि महाविद्यालय की टीम उपविजेता रहीं। फुटबॉल में कृषि महाविद्यालय की टीम विजेता और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की टीम उपविजेता बनी। बास्केटबॉल में लड़कियों के मुकाबले में आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय विजेता और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय उपविजेता रहीं।
लड़कों के वर्ग में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय विजेता और कृषि महाविद्यालय उपविजेता रही है। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की टीम ने टेबल टेनिस के महिला और पुरुष वर्ग के दोनों वर्गों में विजेता जीता तो कृषि महाविद्यालय की टीम इसमें उपविजेता रही। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. डेजी बसंदराय ने बताया कि सोमवार से आरंभ हुई खेल प्रतियोगिता में 501 छात्र-छात्राओं ने 15 विभिन्न खेलों में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया। समापन समारोह में सभी संविधिक अधिकारी, वैज्ञानिक और विद्यार्थी इस दौरान मौजूद रहे।