फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में रंगोली से सजी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा समर्पण के 25 वर्ष’ व सेवा संकल्प अभियान के तहत धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को समर्पित इस कार्यक्रम का शुभारंभ ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ पहल के तहत तैयार की गई विशाल और आकर्षक रंगोली के साथ हुआ।
विज्ञापन

छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तीन दिन की कड़ी मेहनत से बनाई गई यह रंगोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं विधायक सुधीर शर्मा को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन और देश भर में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
अभियान के तहत धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के 12 स्कूलों में डिबेट और पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें लगभग 470 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने सपनों के भारत की तस्वीर पेश की। इन प्रतियोगिताओं में प्रत्येक स्कूल से प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे 72 मेधावी बच्चों को चयनित किया गया। मुख्य अतिथि सुधीर शर्मा ने समारोह में इन सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें