फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस थाना लंबागांव में मारपीट को लेकर के प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव खंड की नाहलना पंचायत के गंगूही गांव की एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत पर लंबागांव पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शम्मी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने कहा वीरवार को उनके पति दिहाड़ी पर गए थे तो दोपहर दो बजे के करीब देवरानी श्रेष्ठा देवी उनकी रसोई में आई और खींचकर बाहर ले गई। पहले उसने गाली-गलौज और मारपीट करने लगी तभी देवर भी वहां आ गया और वह भी मारपीट करने लगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया देवर और देवरानी पिछले कुछ दिनों से बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें