फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अराजकता का माहौल : डॉ. भारद्वाज

विज्ञापन
पालमपुर में मंच में मौजूद डा. राजीव भारद्वाज व अन्य नेता । फोटो स्त्रोत भाजपा
विज्ञापन
पालमपुर/धीरा/सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा पालमपुर और सुलह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को हुआ। यह सम्मेलन पालमपुर और सुलह के नौरा में हुआ। इसमें लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नौरा में विधायक विपिन सिंह परमार और पालमपुर में प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है और जनता भय के साए में जीवन जी रही है।
विज्ञापन

भाजपा एक कॉडर आधारित पार्टी है, यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के अनुसार ही कार्य करता है, किसी का पद छोटा बड़ा नहीं होता बल्कि पार्टी की ओर से दिए गए पद पर कार्यकर्ता अपना काम करता है। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और कहा कि 13 से लेकर 25 अप्रैल तक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, नौरा में विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में इस समय खनन, शराब, कबाड़, वन, ट्रांसफर और ड्रग माफियाओं का बोलबाला है, जो प्रदेश की संपदा को लूटने में व्यस्त हैं और प्रदेश सरकार कुंभकर्णी नींद सोई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को बसों का न्यूनतम किराया बढ़ा, अस्पतालों में बनने वाली पर्ची पर भी दस रुपये का शुल्क लगा कर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से जनता परेशान है। इस मौके पर भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष रागिनी रकवाल, विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष पालमपुर गोपेश शर्मा, सुरेश पठानिया, सुलह के चंद्रवीर कटोच, विकास धीमान और गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें