वाहनों की परेशानी का सबब खस्ताहाल अमलेला - घाड़जरोट सड़क के बीच जरोट के पास लगा मिट्टी का ढेर (फ़ो
बरियाल (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के तहत अमलेला-जरोट-घाड़जरोट संपर्क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीण बेहाल हैं। बारिश में पानी की निकासी न होने से सड़क खड्ड बन जाती है। जरोट गांव के रमन कुमार, बंटी, विप्पी, राकेश, संतोष, सुमना, इंदु, कमलेश, पूजा, रेशमा, रोहित, नरेश आदि ग्रामीणों का आरोप है कि तीन वर्षों से मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब सड़क पर मिट्टी का ढेर लगाने से आवाजाही और मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क पक्की करने और नालियां बनाने की मांग की है।
जरोट के पास सड़क निर्माण के संबंध में एक ग्रामीण से विवाद था, जो अब न्यायालय में हल हो चुका है। गड्ढे भरने के लिए डाली गई मिट्टी को बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात के बाद सड़क को पक्का कर दिया जाएगा। -नरेंद्र राणा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, नगरोटा सूरियां
वाहनों की परेशानी का सबब खस्ताहाल अमलेला - घाड़जरोट सड़क के बीच जरोट के पास लगा मिट्टी का ढेर (फ़ो