धर्मशाला। आल इंडिया आंबेडकर महासभा ने वीरवार को धर्मशाला में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के सदस्यों ने आंबेडकर महासभा से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। इसके उन्होंने उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
आल इंडिया आंबेडकर महासभा की अध्यक्ष रूप रेखा ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्रीय मंत्री के खिलाफ रोष जताना था। इस आयोजन में जिला भर के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी ने न केवल बाबा भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, बल्कि हर समुदाय का भी अपमान किया है। ऐसे मंत्रियों को पद पर रहने का कोई हक नहीं है।