अनुसूचित जाति के नेताओं ने मोदी सरकार की नीतियों का किया बखान
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के सिहोरवाला टिपरी में रविवार को आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस दौरान जिला देहरा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल नयन डोगरा, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार और अन्य कई नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का बखान करते हुए कहां कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बहुत सी नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं।
पूर्व मंत्री ठाकुर रविंदर सिंह रवि ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं सहित डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि देश की जनता को डॉ भीमराव आंबेडकर पर नाज है। जिन्होंने हमेशा देश की भलाई के लिए देश की जनता की भलाई के लिए संविधान का निर्माण किया और निस्वार्थ सेवा भाव से देश की सेवा की है। आज हम सब उनके दिखाए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और उनकी सेवाओं त्याग और देश के लिए किए गए कार्यों को हम सभी सदा याद रखेंगे ।