जानकारी के अनुसार सड़क पर गिरी चट्टान इतनी बड़ी है कि उसे जेसीबी मशीन की सहायता से हटाना भी असंभव है। वहीं इस सड़क मार्ग के बंद होने पर सपड़ी-खुंडियां वैकल्पिक मार्ग से होकर लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
ज्वालामुखी से अंब घट्टा टिहरी सड़क पर घट्टा के पास रविवार देर शाम सड़क के बीचोंबीच एक विशालकाय चट्टान के गिरने से करीब 18 घंटे यातायात सेवा बाधित रही। हालांकि, सोमवार दोपहर बाद छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग को बहाल कर दिया गया। इस दौरान लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सड़क पर गिरी चट्टान इतनी बड़ी है कि उसे जेसीबी मशीन की सहायता से हटाना भी असंभव है। वहीं इस सड़क मार्ग के बंद होने पर सपड़ी-खुंडियां वैकल्पिक मार्ग से होकर लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ज्वालामुखी के सहायक अभियंता भारत भूषण ने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी मशीनरी लेकर मौके पर पहुंच चुके हैं। ज्वालामुखी अंब घट्टा टिहरी मार्ग को बड़ी गाड़ियों के लिए देर रात बहाल करने को काम जारी रहेगा। उधर, दुर्गम क्षेत्र बरोट में बारिश के कारण दो दिन से से बंद पड़ा बरोट-घटासनी मुख्य मार्ग यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को भूस्खलन के कारण बंद हुई बोचिंग, लचकनडी, टिकन, देवता ढांक, सिला स्वाड, थालटू खोड सड़क मार्गों को भी यातायात के लिए खोल दिया गया है।