धर्मशाला में मॉय भारत के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम
- फोटो : Samvad
धर्मशाला। मेरा युवा भारत कांगड़ा की ओर से सोमवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रभारी सहायक निदेशक जेपी शानी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और युवा संगठनों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में अमन ठाकुर प्रथम, मन्नत द्वितीय और चेतन तृतीय रहे। डांस प्रतियोगिता में अरुषि (ग्रुप डांस) ने पहला, शिवाक्षिता (जीएवी कांगड़ा) ने दूसरा तथा आदित्य (जीसी शाहपुर) और अदिति (जीसी धर्मशाला) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अर्शया प्रथम, किम डोगरा द्वितीय और एकम खैर तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में एकता शर्मा प्रथम, जान्हवी और समरीन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
संगीत प्रतियोगिता में आरती ने पहला, सुवर्त ने दूसरा तथा रिशु और गगनदीप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में एमवीएम पब्लिक हाई स्कूल कांगड़ा की श्रेया प्रथम, पूर्वा थापा द्वितीय और प्रविशा उज्ज्वल तृतीय रहीं।
उपनिदेशक ध्रुव कुमार ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेता अब शिमला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
धर्मशाला में मॉय भारत के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम- फोटो : Samvad
धर्मशाला में मॉय भारत के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम- फोटो : Samvad