फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक

Mon, 27 Jul 2026 09:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026-27 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। इग्नू अध्ययन केंद्र 1125 के समन्वयक डॉ. कमल सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा या प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है या जो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें भी अगले शैक्षणिक सत्र के लिए पुनः पंजीकरण कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें