फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तार : अब तक 114 करोड़ का मुआवजा जारी, चार दिन में बंटेंगे 45 करोड़

Fri, 24 Jul 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास (आरएंडआर) प्रक्रिया में तेजी आ गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि में से अब तक करीब 114 करोड़ रुपये प्रभावित परिवारों को मुआवजे के रूप में वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में करीब 40 से 45 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रभावित परिवारों के खातों में जारी कर दी जाएगी।
प्रशासन के अनुसार मुआवजा वितरण के पहले चरण में इच्छी, बरस्वाकड़, गगल और रछियालु के प्रभावित परिवारों को भुगतान किया गया। वहीं ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17.67 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मुआवजा राशि भी जारी की गई।
इसमें बरस्वाकड़ के प्रभावित परिवारों को 15 करोड़ रुपये और झिकली इच्छी के प्रभावित परिवारों को करीब 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
इसके अलावा खेती योग्य भूमि के अधिग्रहण के एवज में पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) नीति के तहत 14.50 करोड़ रुपये भी संबंधित परिवारों को आबंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि 200 करोड़ रुपये की राशि में से अभी लगभग 85 करोड़ रुपये शेष हैं। इनमें से करीब 14 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए प्रभावित परिवारों की फाइलें पूरी तरह तैयार हैं और एक-दो दिन के भीतर यह राशि भी जारी कर दी जाएगी।
गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास प्रक्रिया को गति देने के लिए 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई है। इसके तहत अब तक करीब 114 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा चुकी है। जैसे-जैसे औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं, प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि जारी की जा रही है। -डॉ. अंजलि गर्ग, एसडीएम, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें