फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्राकृतिक खेती के लिए कृषि विवि तैयार कर रहा कृषि सखियां

विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में कार्यक्रम मौजूद महिलाएं। स्रोत: विवि
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के जैविक कृषि एवं प्राकृतिक खेती विभाग में भारत सरकार के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में कांगड़ा जिले के बैजनाथ, भेड़ू महादेव, धर्मशाला, लंबागांव, बड़ोह, भवारना और अन्य ब्लॉकों से 32 कृषि सखियां एवं कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) भाग ले रही हैं। इन्हें पांच दिन का प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि रासायनिक कृषि पद्धतियों के अनियंत्रित उपयोग से न केवल कृषि भूमि और पर्यावरण प्रभावित हुआ है, बल्कि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने कैंसर ट्रेन का उदाहरण देते हुए लोगों को रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। डॉ. नवीन कुमार ने कृषि सखी कार्यक्रम को भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ स्थानीय किसानों को वैज्ञानिक परामर्श देने के लिए ग्राम स्तर पर प्रशिक्षित कृषि सलाहकार तैयार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कार्यक्रम में प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. जनार्दन सिंह ने प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान समन्वयक डॉ. रामेश्वर कुमार, डॉ. गोपाल कतना और डॉ. राकेश चौहान ने भी प्रशिक्षण के तकनीकी सत्रों का संचालन किया और प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी नवीनतम जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें