फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा पहुंचकर डीआईजी ने पूछा घायल सौरभ का कुशलक्षेम

विज्ञापन
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के डीआईजी खुशहाल शर्मा टांडा मेडिकल कॉलेज में घायल प्रशिक्षु स
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के प्रधानाचार्य खुशाल शर्मा ने घायल प्रशिक्षु सौरभ का टांडा अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा। पुलिस के अनुसार डीआईजी खुशाल शर्मा ने अभी हाल ही में पीटीसी डरोह में बतौर प्रधानाचार्य सेवाएं देनी शुरू की हैं। उनकी देखरेख में इस समय पीटीसी में लगभग 1,250 पुलिस आरक्षियों का मूलभूत प्रशिक्षण चल रहा है। इनमें महिला और पुरुष प्रशिक्षु शामिल हैं। बीते सप्ताह एक पुलिस प्रशिक्षु मैदानी प्रशिक्षण के दौरान अचानक गिरकर घायल हो गया था। गिरने से प्रशिक्षु के दांतों में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

घायल प्रशिक्षु को उपचार के लिए टीएमसी लाया गया है, यहां उसका उपचार चल रहा है। वीरवार को पीटीसी के डीआईजी खुशाल शर्मा स्वयं घायल प्रशिक्षु का हालचाल जानने के लिए टांडा अस्पताल पहुंच गए। खुशाल शर्मा सौरभ के स्वास्थ्य की जांच कर रहे चिकित्सकों के दल से भी मिले और बातचीत की। उन्होंने सौरभ को पुष्पगुच्छ देकर उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सौरभ के अतिशीघ्र स्वस्थ होकर वापिस प्रशिक्षण केंद्र लौटने की भगवान से कामना की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें