ग्वाल टिल्ला छिंज मेले में मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते मेला कमेटी सदस्य। संवाद
- फोटो : 1
थुरल (कांगड़ा)। तीन दिवसीय ग्वाल टिल्ला छिंज मेला नौण (थुरल) के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। इसमें म्यूजिकल चेयर रेस में आदित्य प्रथम रहे। लड़कियों में वंशु राणा प्रथम रहीं। चम्मच दौड़ में रिदिमा प्रथम और मटका फोड़ में मानवी प्रथम रहीं।
वाॅलीबाल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया, जिसके फाइनल में जालग टीम ने नौण टीम को हराया। मेले में प्रमुख समाजसेवी संजय शर्मा जयसिंहपुर और पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के चेयरमैन रमेश डढवाल मुख्यातिथि के रूप उपस्थित हुए। मेला कमेटी प्रधान मोहर सिंह राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद