फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बस अड्डे के सामने से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
धर्मशाला बस अड्डे के प्रवेशद्वार के सामने खाली करवाई अस्थाई दुकानें। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। वन विभाग ने शहर में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर शिकंजा कसा है। विभागीय टीम ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बस अड्डे के सामने से वन भूमि पर बनी अस्थायी दुकानों को हटाया।
विज्ञापन

बस अड्डे के प्रवेशद्वार के दाईं ओर अस्थायी तौर पर टेंट लगाकर कुछ दुकानें लंबे समय से चल रही थीं। वन विभाग की टीम ने इन सभी अस्थायी दुकानों को हटाया है। उधर, डीएफओ धर्मशाला डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। शहर में जहां भी वन विभाग की भूमि पर अवैैध निर्माण हुआ है, जल्द उसका हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। फील्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें