फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला-बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत ढलियारा से डाडासीबा सड़क पर बीहण में ट्राला और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंकज कुमार पुत्र बलदेव और पंकज पुत्र सुरेंद्र निवासी स्यूल खड्ड ढलियारा से डाडासीबा की तरफ जा रहे थे, लेकिन बीहण में डाडासीबा की तरफ से आ रहे ट्राले के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें