फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी-कार की टक्कर में दो घायल, एक टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालाजी-नादौन मार्ग पर अधे दी हट्टी में एक स्कूटी और कार में भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में स्कूटी चालक और उसके पीछे बैठी महिला घायल हो गई। घायलों को तुरंत ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्कूटी सवार की गंभीर हालात को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रीतम चंद निवासी भाटी बोहन (सपड़ी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही यहां हादसे को लेकर स्थानीय लोगों व अन्य के बयान दर्ज किए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा स्कूटी चालक की लापरवाही से पेश आया है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ये हादसा अधे दी हट्टी के पास पेश आया, जब प्रीतम चंद व पीछे बैठी महिला भाई दूज पर भाई के घर से लौट रही थी कि अचानक प्रीतम चंद अपने आगे चल रही एक कार के पीछे जा घुसा। इसके बाद 108 एंबुलेंस में घायलों को तुरंत ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीतम को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें