फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे फोरलेन लोक बॉडी के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रस्तावित पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण को लेकर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट न करने के विरोध में मंगलवार को फोरलेन लोक बॉडी के अध्यक्ष राजेश पठानिया नूरपुर के चौगान स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठ गए। नूरपुर जिला भाजपा के महासचिव रणवीर सिंह निक्का व कमनाला वार्ड के जिला परिषद सदस्य उदय पठानिया ने भी आमरण अनशन का समर्थन किया है।
विज्ञापन

राजेश पठानिया ने कहा कि फोरलेन निर्माण को लेकर कुछ समय से असमंजस का माहौल है। फोरलेन लोक बॉडी ने फोरलेन निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर सरकार को एसडीएम के माध्यम ज्ञापन प्रेषित कर 29 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और मंगलवार को अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होने के बाद उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। फोरलेन प्रभावित आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक सरकार से फोरलेन की स्पष्ट स्थिति का लिखित पत्र नहीं मिल जाता। रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि फोरलेन निर्माण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण फोरलेन प्रभावित लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोग फोरलेन निर्माण के विरोध में नहीं हैं, लोग चाहते हैं और फोरलेन का निर्माण जल्द हो।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की सड़क किनारे जमीन फोरलेन की चपेट में आ रही है, उनका व्यापार ठप होकर रह गया है। जिला पार्षद उदय पठानिया ने कहा कि फोरलेन निर्माण को लेकर असमंजस की स्थिति को लेकर प्रभावित लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से लें, अगर फोरलेन पठानकोट-मंडी का कार्य बंद कर दिया गया है तो हमें 3-ए की नोटिफिकेशन के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट केे निर्णय अनुसार 12 फीसदी हिसाब से ब्याज दिया जाए व फोरलेन पठानकोट मंडी का कार्य यदि शुरू करना है तो उसकी तिथि बताई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें