फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में सुविधाओं की कमी, भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली में मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीव
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली (धर्मशाला) में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल से विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार पर क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के प्रति ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अभिनव चौधरी ने कहा कि यह प्रदेश का एकमात्र क्षेत्रीय केंद्र है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से विद्यार्थी उच्च शिक्षा की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन परिसर की आधारभूत संरचना, जर्जर प्रवेश द्वार और अधूरी व्यवस्थाएं विद्यार्थियों को निराश कर रही हैं।
परिसर की स्थिति इतनी खराब है कि यह विश्वविद्यालय कम और आवारा पशुओं का ठिकाना अधिक प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी स्थापना के बाद से ही सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन क्षेत्रीय केंद्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। केंद्र में छात्रावास, सभागार और खेल मैदान जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्हाेंने प्रदेश सरकार से लंबे समय से बंद छात्रसंघ चुनावों को शीघ्र बहाल करने की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को प्रभावी ढंग से लागू करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विवि के कुलपति ने पूर्व में धर्मशाला दौरे के दौरान कई विकासात्मक वादे किए थे, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बावजूद धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें