फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आप बनेगी तीसरा विकल्प : ऋतुराज

Thu, 18 Dec 2025 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मटौर में बैठक के दौरान आप के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज और अन्य। -स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
कांगड़ा। जिले के मटौर में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी ऋतुराज ने की। इसमें पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले खुद को तीसरे सियासी विकल्प के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ऋतुराज ने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस और भाजपा से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश को इस समय एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत है। आम आदमी पार्टी उस कमी को पूरा करेगी।
ऋतुराज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा न करने के कारण सुक्खू हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के अंतिम मुख्यमंत्री साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी को जेल भेजकर चुनावी रणनीति को कमजोर करने की साजिश रची थी। मगर अब पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

बैठक में सह प्रभारी अजय राजपूत, पर्यवेक्षक पूर्ण चंद, कांगड़ा इकाई अध्यक्ष देशराज, संगठन मंत्री अरविंद, अमन गुलेरिया, उपाध्यक्ष रघुवीर, सचिव गुरु चरण, बालक राम और प्रीतम चंद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें