बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के देओल गांव के समीप तत्वानी गर्म चश्मे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र प्रेम चंद निवासी रजेहड़ पालमपुर के रूप में हुई है।
मृतक के साथ गए अजय कुमार के अनुसार राकेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वीरवार को गर्म पानी के चश्मे में गया था और गर्म पानी में नहाते समय बेहोश हो गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और समीप स्थित सराय के फर्श पर सुला दिया। कुछ देर के बाद सभी दोस्त राकेश को मृत अवस्था में छोड़ कर वापस आ गए और पंचायत प्रधान को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके से शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद